आज समाज, नई दिल्ली: Movie Released After Death: बॉलीवुड में कई ऐसे महान कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी रहे, जिनकी अंतिम फिल्में उनके निधन के बाद रिलीज हुईं और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास बन गईं। इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं, तो कुछ ने फैंस को इमोशनल कर दिया। चलिए आइए जनते है
दिव्या भारती
सबसे पहले बात करते हैं 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली दिव्या भारती की आखिरी फिल्म ‘शतरंज’ उनके निधन के 9 महीने बाद रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस हिट हुई थी। दिव्या भारती का जाने से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था।
इरफान खान
2020 में इरफान खान के निधन से बॉलीवुड बेहद सदमे में था। उनकी आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ तीन साल बाद यानि 2023 में रिलीज हुई। अपनी बेहतरीन अदाकारी के कारण इरफान को आज फैंस भुला नहीं पाए हैं।
ओम पुरी
ओम पुरी ने 2017 में दुनिया को अलविदा कहा था, सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले उनका निधन हो गया।
राजेश खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म ‘रियासत’ उनकी मौत के 2 साल बाद 2014 में रिलीज हुई। उन्हें आज भी रोमांस किंग के तौर पर दर्शक याद करते हैं।
सतीश कौशिक
मार्च 2023 में सतीश कौशिक का निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म ‘इमरजेंसी’ जनवरी 2025 में रिलीज हुई। अपनी कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
ऋषि कपूर
वहीं 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया। उनकी अधूरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ को परेश रावल ने पूरा किया और 2022 में इसे रिलीज किया गया। यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी यादगार रही।
श्रीदेवी
श्रीदेवी का निधन 2018 में हुआ। उनकी आखिरी फिल्म ‘जीरो’ थी, जिसमें उन्होंने कैमियो किया था। उनके अलविदा की खबर को हर किसी शोक में डाल दिया था
सुशांत सिंह राजपूत
अब बात करते हैं सुशांत सिंह राजपूत की। इनका निधन 14 जून 2020 हुआ। इनकी मौत की मौत की खबर ने पूरे देश को हिला के रख दिया। उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ओटीटी पर रिलीज हुई और फैंस इसे देखकर बेहद भावुक हो गए। उनकी अदाकारी ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary तीसरी बार मां बनने को तैयार? कहा- “पति-पत्नी हैं, बच्चा तो करेंगे!