Karnal News: करनाल में फंदे पर लटकी मिली दो बच्चों की मां

0
173
Karnal News: करनाल में फंदे पर लटकी मिली दो बच्चों की मां
Karnal News: करनाल में फंदे पर लटकी मिली दो बच्चों की मां

करनाल में निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है मृतका का पति
Karnal News (आज समाज) करनाल: जिले के एक गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने आज सुबह करीब 5 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। जब परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो महिला फंदे से लटकी हुई थी। आत्महत्या की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

मृतका की पहचान शेखपुरा खालसा निवासी सत्येंद्र की पत्नी 35 वर्षीय अनु के रूप में हुई है। मृतका का पति करनाल में निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है। वह रात को ड्यूटी पर गया था। सुबह करीब पांच बजे वह घर आया और लेट गया। इसी बीच विवाहिता ने कमरे में जाकर अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका दो बेटियों की मां थी। दोनों ने ही अपनी मां को खो दिया है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

सूचना पर घरौंडा थाने से जांच अधिकारी राम अवतार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

जांच अधिकारी राम अवतार ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। विवाहिता के मायके वाले अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : PM Modi आज जम्मू और तेलंगाना को देंगे रेल परियोजनाओं की सौगात

ये भी पढ़ें : Pakistan News : पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला