Kurukshetra News: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री की मां का निधन

0
148
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री की मां का निधन
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री की मां का निधन

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और पिहोवा विधायक संदीप सिंह की मां दलजीत कौर का निधन हो गया है। दलजीत कौर की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दलजीत कौर 62 साल की थीं। वह आज दिल्ली स्थित अपने आवास पर थीं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शाम पांच बजे शाहाबाद मारकंडा के बराड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास स्थित स्वर्ग धाम में होगा।