पंजाब में विभिन्न मत्स्य पालन परियोजनाओं के तहत 500 से अधिक लाभार्थियों को 27 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी
Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करते हुए उनके जीवन को अच्छे स्तर पर लेकर जाना है। इसी के चलते सरकार किसानों को कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे अपनाने के लिए भी उत्साहित कर रही है। मछली पालन भी इन सहायक धंधों में से एक है। प्रदेश सरकार लोगों विशेषकर युवा किसानों को मछली पालन के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है।
यह जानकारी देते हुए पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि राज्य में मत्स्य उत्पादन और एक्वाकल्चर के विकास के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के चलते इस क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मछली पूंग फार्मों से सालाना 14 करोड़ से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली मछली पूंग का उत्पादन किया जा रहा है, जिसे किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रदेश सरकार इस तरह दे रही बढ़ावा
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मत्स्य पालकों की सुविधा के लिए राज्य में 16 सरकारी मछली पूंग फार्म, 11 मछली फीड मिलें और 7 प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। सरकारी फार्मों से दिसंबर 2024 तक 14.74 करोड़ मछली पूंग का उत्पादन किया गया, जो वर्ष 2023 में 13.90 करोड़ था। उन्होंने बताया कि राज्य में मत्स्य पालन के तहत 43,973 एकड़ क्षेत्र है और प्राकृतिक जल स्रोतों, निजी एवं पंचायती तालाबों से 1,81,188 टन मछली का उत्पादन किया जा रहा है। मत्स्य पालन मंत्री ने बताया कि राज्य के युवाओं और महिलाओं को मत्स्य पालन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
60 प्रतिशत दिया जा रहा अनुदान
विभिन्न परियोजनाओं के तहत इकाइयं स्थापित करने की लागत का 40% से 60% तक वित्तीय अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विभिन्न परियोजनाओं के तहत 500 से अधिक लाभार्थियों को लगभग 27 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई, जिनमें मछली एवं झींगा पालन के नए क्षेत्र, रिसकुर्लेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आर.ए.एस.) की स्थापना, बायोफ्लोक कल्चर सिस्टम, मछली एवं इसके उत्पादों के परिवहन के लिए वाहन खरीद, मछली फीड मिल, मछली कियोस्क आदि शामिल हैं।
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मछली और झींगा पालन से संबंधित प्रारंभिक प्रशिक्षण हर महीने नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, तालाब तैयार करने, पूंग के भंडारण, मत्स्य पालन और तैयार मछली प्राप्त करने के लिए तकनीकी सहायता भी प्रदान की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रयास और तेज : सौंद
ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को मॉडल प्रदेश बनाएंगे : भगवंत मान