Monthly Poetry Seminar : अंकन साहित्यिक मंच द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन   

0
121
Monthly Poetry Seminar
Monthly Poetry Seminar
Aaj Samaj (आज समाज),Monthly Poetry Seminar,पानीपत : आर्य कॉलेज पानीपत में अंकन साहित्यिक मंच के तत्वावधान में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय था:  मिशन चंद्रयान 3 की सफलता का गौरव। इस गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ.सत्यबीर सिंह ‘निराला’  ने की। इसके मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि  क्रमश: रहे खुशबू जैन, डा. अंजली दीवान। सानिध्य डाॅ.ए.पी.जैन का रहा। इसका मंच संचालन विख्यात शाइरा सोनिया सोनम ‘अक्स’ ने किया। धन्यवाद कमलेश कुमार पालीवाल ‘कमल’ ने किया । इस अवसर पर प्रस्तुत मुख्य रचनाओं की, विशेषतः चन्द्रयान पर की, खास पंक्तियां इस प्रकार रही :

मुझे चांद पर भेजने वाले हैं, वैज्ञानिक महान, के मैं हूँ चंद्रयान,
तिरंगा मेरे भारत का, अब चंद्रमा की शान, के मैं हूँ चंद्रयान
— कमलेश कुमार पालीवाल कमल

सितारे, शम्स, क़मर कहकशां बनाएंगे,
किसी ज़मीन पे हम आसमां बनाएंगे;
यक़ीन तोड़ दिया करते हैं जहां वाले,
सो अब यक़ीन नहीं, हम गुमां बनाएंगे ।
— सोनिया सोनम ‘अक्स’

इश्क गर कोई ख़ता है तो बतादे मुझको,
मेरी चाहत का सिला अब तो दिलादे मुझको;
चाँद को छू के सभी झूम रहे खुश होकर,
पर मेरे चाँद से कोई तो मिलादे मुझको।
— खुशबू जैन (रोहतक)

सोचता हूँ कि फिर कोई हंसने का बहाना मिल जाए,
निकालूं कभी फुर्सत में सैर पर और दोस्त कोई पुराना मिल जाए।
— नसीब सभ्रवाल ‘अक्की’

दर्ज करो इतिहास में इसरो का अभियान,
लिए तिरंगा चाँद पर पहुंचा हिंदुस्तान।
— नफीस अंसारी खैराबादी

भारत माता ने जब बांधा राखी में चंद्रयान,
खुश चंदा मामा ने दिलाया विश्व में सम्मान।
—  डाॅ.ए.पी.जैन

चाँद के जिस्म पर इतिहास लिखने को तैयार हैं,
स्वर्ण अक्षरों में भारत का नाम लिखने को इंतजार है।
— मनोज मधुरभाषी (करनाल)

मिली सफलता आज है, भेज चाँद पर यान,
उतरा विक्रम चाँद पर, हर्षित हिंदुस्तान।
— नरेश लाभ , पानीपत

बहुत शुक्रिया इसरो और चंद्रयान का,
दोनों ने ही मान बढ़ाया हिंदुस्तान का।
— शकील जठेड़ी (सोनीपत)

बहुत समय लगा / मुझे करने में तैयार / मैंने ना मानी हार /आज पहुंचा हूँ चाँद पर /बनाकर चंद्रयान /  उत्साह से भरपूर प्रण लिया है / मैं चाँद को/ दूर होते हुए भी /आपके पास लेकर आऊंगा ।
— डॉ. अंजली दीवान

चंद्रयान से हो रही, जग में जय जयकार,
भारत का जन-जन करें इसरो का आभार।
— जय सिंह ‘जीत’ (झज्जर)

चंद्रमा पर चंद्रयान आ गया हमारा,
देश पूरी दुनिया पर छा गया हमारा।
 — डाॅ. सत्यवीर सिंह ‘निराला'(रोहतक)

अब हम चाँद पर भी बस जाएंगे
एक नया शहर वहां बसाएंगे।
— सुलेख जैन

जननायक से प्रेरित हो इसरो ने की ‘सोम’ पर चढ़ाई,
चंद्रयान चाँद पर सवार हुआ, है सर्व संसार हित बधाई।
— सुभाष भाटिया

महबूबा के लिए नहीं हम चाँद तोड़कर लाएंगे,
चाँद पर जाकर आरकेस्ट्रा की सारी धुन बजाएंगे।
— ओम दत्त आर्य

जहां हारा रूस, अमेरिका और चीन,
वहां पहुंचा हमारा चंद्रयान-तीन…
— नीलम पालीवाल
इस अवसर पर इन्दिरा खुराना, सर्वश्री हरीश सहगल ‘पटवारी’, मन मोहन ‘दरवेश’, इकबाल ‘पानीपती’, रमेश चंद्र पुहाल पानीपती, अनुपिन्द्र सिंह ‘अनूप’, नरेश लाभ, गुलशन सपड़ा, डाॅ. एस.आर.गोयल, अनिल गुलाठी, चन्द्रशेखर आजाद, कार्तिक पूनिया, राजकुमार पालीवाल आदि ने भी बेहतरीन रचनाओं से आनंदित किया।