Masik Durgashtami Vrat, आज समाज डेस्क: हिन्दू धर्म में हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी उत्साह के साथ मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 6 मार्च यानि पिछले कल सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर शुरू हो चुकी है और आज सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर यह खत्म हो गई है। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, इस बार मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत शुक्रवार यानी आज रखा गया है और इसका का पारण 8 मार्च (शनिवार) को सूर्योदय के बाद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Religion: नाथ पंथ का समरसता संदेश, सनातन धर्म में समरसता का भाव समाहित
ये करने से भक्तों पर कृपा बरसाती हैं मां दुर्गा
मासिक दुर्गाष्टमी शक्ति की देवी दुर्गा की पूजा का दिन है। इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत व पूजा करने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा करती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मासिक दुर्गाष्टमी पर मांग दुर्गा की आराधना करने से भक्तों को शक्ति, साहस और सुरक्षा मिलती है।
यह भी पढ़ें : Pitru Paksha News: अपने पूर्वजों एवं पितरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पुण्य अवसर है पितृपक्ष
सभी कष्ट दूर होते हैं दूर
माना जाता है कि मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने और पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैे
सुबह जल्दी उठकर करें ये काम
- व्रत पारण के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं और साफ कपड़े पहनें।
- मां दुर्गा को फल, फूल, मिठाई व अपनी पसंद की मिठाई का भोग लगाएं।
- घर के मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- व्रत पारण के बाद, गरीबों व जरूरतमंदों को दान अवश्य करें।
- मां दुर्गा की आरती करें। मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करें।
- व्रत पारण में आप फल, दूध, दही, साबूदाना खिचड़ी या अपनी पसंद का कोई भी सात्विक भोजन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Chankya Niti: ऐसे सफल बनाया जा सकता है अपना वैवाहिक जीवन