Haryana Weather News : हरियाणा में 18 के बाद एक्टिव होगा मानसून

0
179
हरियाणा में 18 के बाद एक्टिव होगा मानसून
हरियाणा में 18 के बाद एक्टिव होगा मानसून

Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ चुका है। यह 18 जुलाई के बाद फिर एक्टिव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने से मानूसन कमजोर पड़ गया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश में एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मगर अधिकाशं इलाकों में बादलवाई व कहीं-कहीं धूप निकलेगी। बता दें कि शनिवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी और कुछ जगहों पर बादल छाए रहे थे। मौसम में नमी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि हरियाणा में तापमान आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। हरियाणा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है जो 40 डिग्री या इससे ऊपर जा सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से वातावरण में नमी आएगी, जिससे दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ेगा। प्रदेश में अब भी 9 जिले ऐसे हैं, जहां इस माह में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें पानीपत में सामान्य से 92 प्रतिशत कम, करनाल में 83, रोहतक में 80, सोनीपत में 71, पंचकूला में 60, यमुनानगर में 50, कैथल में 48, अंबाला में 40 और जींद में 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बाकि जिलों में बारिश सामान्य या इससे ऊपर रही है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य में आज से उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी इससे तापमान बढ़ेगा। आज से मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी रहने की संभावना से कहीं कहीं हल्की बारिश या छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। हरियाणा में 18 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो सकता है।