Punjab Weather Update : पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, फिर से सताने लगी गर्मी

0
171
पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, फिर से सताने लगी गर्मी
पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, फिर से सताने लगी गर्मी

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : इस साल शुरुआत में सामान्य बारिश होने के बाद एकदम से मानसून के कमजोर पड़ जाने से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिन से प्रदेश में छिटपुट बारिश तो हुई लेकिन इससे राहत मिले के स्थान पर उमस और गर्मी पहले से ज्यादा बढ़ गई। इसी के चलते एक बार फिर से गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है।

बारिश कम होने के चलते दो साल बार जुलाई में तापमान में इतनी वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री पठानकोट का दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 17 जुलाई को पंजाब में अधिकतर जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।

किसानों को हो रही सिंचाई में परेशानी

औसत से कम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। पंजाब में इस समय सबसे ज्यादा रकबा धान का है। धान की फसल को पानी की विशेष तौर पर आवश्यकता रहती है। जिसके चलते मानसून की सक्रियता बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। इस बार मानसून की बेरुखी के चलते किसान भूमिगत जल पर निर्भर हैं। जोकि पहले ही खतरनाक स्तर तक कम हो चुका है। ऐेसे में यदि आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बरसात नहीं होती तो किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।