Punjab Weather : पंजाब पहुंचा मानसून, इन शहरों में झमाझम बारिश

0
16
पंजाब पहुंचा मानसून, इन शहरों में झमाझम बारिश
पंजाब पहुंचा मानसून, इन शहरों में झमाझम बारिश

Punjab Weather (आज समाज), चंडीगढ़। पिछले दो माह से गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए गुरुवार रात और शुक्रवार की सुबह राहत लेकर आई। दरअसल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने से गर्मी कम हुई। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश मानसून की प्रदेश में एंट्री है। अब प्रदेश के बाकि हिस्सों को भी जल्द ही मानसून कवर करेगा जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और धान रोपाई के कार्य में तेजी आएगी।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पंजाब में मानसून की एंट्री हिमाचल की तरफ से पठानकोट के रास्ते हुई है। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल मानसून सामान्य रहने के साथ ही अच्छी बारिश होगी। जिससे भूमिगत जल का स्तर भी ऊपर आएगा।

इस तरह से पंजाब में पहुंचा मानसून

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पंजाब में पठानकोट के रास्ते मानसून की एंट्री हो ही गई। मानसून उत्तराखंड से हिमाचल पहुंचा और सात जिलों को कवर करने के बाद पठानकोट के रास्ते पंजाब पहुंचा। पठानकोट में बादल छाए रहे। प्रदेश के बाकी जिलों में मानसून एक से दो दिन में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक जुलाई तक भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वीरवार को कई जिलों में राहत की वर्षा हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। संगरूर में सबसे अधिक 71.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। कई जिलों में तेज हवाएं चलीं, जिससे कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए।

SHARE