Weather Update News Haryana: हरियाणा पहुंचा मानसून, 3 दिन भारी बारिश

0
141
हरियाणा पहुंचा मानसून, 3 दिन भारी बारिश
हरियाणा पहुंचा मानसून, 3 दिन भारी बारिश

Haryana Weather News (आज समाज) हरियाणा में शुक्रवार को मानसून की एंट्री हो गई। इससे पहले मानसून गुरुवार को पंजाब और हिमाचल में दाखिल हो गया था। आज शनिवार को मानसून हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को पूरी तरह कवर कर लेगा। तीनों जगह एक जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरियाणा के 12 जिलों में मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। वहीं पंजाब के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। उधर, हिमाचल में लगातार 6 दिन बारिश का अलर्ट है। 3 जिलों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंबा, कांगड़ा और कुल्लू शामिल है। किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट है।

हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से नीचे

2 दिन से हुई बारिश और हवा चलने के कारण हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री के नीचे है। शुक्रवार को सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान फरीदाबाद का 24.3 दर्ज किया गया।