Himachal Weather 2 July : प्रदेश में मानसून हुआ मेहरबान, कई जगह भारी बारिश

0
7
प्रदेश में मानसून हुआ मेहरबान, कई जगह भारी बारिश
प्रदेश में मानसून हुआ मेहरबान, कई जगह भारी बारिश

Himachal Weather 2 July (आज समाज), शिमला : पिछले कुछ से प्रदेश में रुका मानसून आखिर मंगलवार को एक बार फिर से सक्रिय हुआ। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम सुहावना बन गया। प्रदेश के मैदानी भागों में जारी गर्मी से लोगों को राहत मिली। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने रविवार को ही प्रदेश में आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार आज से 8 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

बारिश के साथ भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ीं

प्रदेश में जहां मानसून आगे बढ़ रहा है वहीं बारिश के साथ-साथ भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पिछले सप्ताह जहां शिमला में भूस्खलन देखने को मिला था वहीं मंगलवार को भी भूस्खलन के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में 36 सड़कें बाधित थीं। इसके साथ ही 169 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। ऊना में सबसे अधिक 77, मंडी 68 व चंबा में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े थे।

कहां कितनी बारिश

बीती रात को धर्मशाला, ऊना, कांगड़ा, मंडी जिले में बादल जमकर बरसे। कांगड़ा में 75.6, बीबीएमबी 77.4, मलरोन 65.0,रायपुर मैदान 51.4, ओलिंडा 50.0, नयना देवी 44.6, बरठीं 41.6, नंगल डैम 38.2 व धर्मशाला में 30.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पिछले साल प्रदेश को हुआ था भारी नुकसान

पिछले साल मानसून के दौरान प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते प्रदेश को बहुत ज्यादा आर्थिक क्षति हुई थी। प्रदेश में सैकड़ों सड़कें पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी और कई गांव भूस्खलन के कारण बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इसके चलते शिमला-मनाली राष्टÑीय राजमार्ग को भारी क्षति हुई थी।

SHARE