Haryana Weather News: मानसून ने पूरे हरियाणा को किया कवर, 5 तक भारी बारिश की चेतावनी

0
27
मानसून ने पूरे हरियाणा को किया कवर, 5 तक भारी बारिश की चेतावनी
मानसून ने पूरे हरियाणा को किया कवर, 5 तक भारी बारिश की चेतावनी

Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। बावजूद इसके लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मानसून ने 28 जून को दस्तक दी थी। लेकिन अब तक 38.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 37 फीसदी कम है। यही वजह है कि उमस तेजी से बढ़ रही है, हवा में नमी की मात्रा 94 फीसदी से ज्यादा दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में आज मानसून के थोड़ा कमजोर रहने के आसार है। मौसम विभाग ने सिर्फ यमुनानगर और करनाल में बहुत भारी बारिश को देखते हुए आॅरेंज अलर्ट और 7 जिलों में भारी बाारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा शामिल हैं। अन्य 13 जिलों को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मंगलवार को महेंद्रगढ़ में हुई सबसे अधिक बारिश

हरियाणा में मंगलवार को सबसे अधिक बारिश महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड की गई। यहां 49.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि कल के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम है। सोमवार को यहां 163 एमएम बारिश हुई थी। इसके अलावा सोनीपत में 16.0 एमएम, सिरसा में 14.0 एमएम, करनाल में 9.0 एमएम, अंबाला में 1.2 और पानीपत में 1.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में ढाई फीट पानी सड़कों पर खड़ा है। वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।बारिश के बाद भी दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं देखा गया।

सिरसा सबसे गर्म

मंगलवार को सिरसा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नूंह में 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में 49.5 एमएम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में चार एमएम, सिरसा में 14 एमएम, करनाल में नौ एमएम, पानीपत में 3 एमएम, सोनीपत में 16 एमएम, यमुनानगर में तीन एमएम, हिसार में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में अगले दो दिन के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।

SHARE