Punjab Weather Update : पंजाब में एक्टिव हुआ मानसून, गर्मी से मिली राहत

0
72
पंजाब में एक्टिव हुआ मानसून, गर्मी से मिली राहत
पंजाब में एक्टिव हुआ मानसून, गर्मी से मिली राहत

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। ज्ञात रहे कि इस साल जब से मानसून सीजन शुरू हुआ है तभी से ही मानसून की बेरुखी दिखाई दे रही है। जिसके चलते जहां लोगों को जुलाई और अगस्त में गर्मी से दो चार होना पड़ा वहीं किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। अब सितंबर की शुरुआत में एक बार फिर से मानसून ने जोर पकड़ लिया है। सितंबर मानसून सीजन का आखिरी माह भी है।

ऐसे में पंजाब अच्छी बरसात होने की उम्मीद है। पंजाब में बुधवार को 14 जिलों में तेज बारिश हुई। सबसे अधिक पटियाला में 84.8 एमएम की बारिश हुई, वहीं लुधियाना में 34.4, बठिंडा में 32.6, अमृतसर में 1.7 एमएम, गुरदासपुर में 35.2, एसबीएस नगर में 61.2, फरीदकोट में 41.0, फतेहगढ़ साहिब में 67.0, फाजिल्का में 24.5, फिरोजपुर में 45.0, मोगा में 19.0, मोहाली में 6.5, रोपड़ में 5.5, रूपनगर में 1.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों की बात करें तो लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, लुधियाना का 31.8 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 30.0 (सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे), बठिंडा का 34.0 (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 31.0, गुरदासपुर का 34.0, एसबीएस नगर का 31.3, फिरोजपुर का 32.6, मोगा का 32.6, जालंधर का 32.9 डिग्री दर्ज किया गया।