Haryana Weather News: हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 8 जिलों में अलर्ट

0
197
हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 8 जिलों में अलर्ट
हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 8 जिलों में अलर्ट

3 दिनों में सभी जिलों में बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 3 दिनों में हुई बारिश ने प्रदेश के अधिकांश जिलों को कवर किया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिन बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, 31 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश कुछ कम होने के आसार हैं। लेकिन 2 सितंबर से फिर बारिश बढ़ने लगेगी। 2 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में 1 अगस्त से अब तक 177.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 140.8 एमएम होती है, यानी सामान्य से 26% ज्यादा बारिश हुई है। मानसून सीजन में 1 जून से 29 अगस्त तक 295.1 एमएम बारिश हुई है, सामान्य बारिश 344.6 से 14 फीसदी कम है । मौसम विभाग ने 2 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बरसात होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

कहां हुई कितनी बारिश

हरियाणा में 8 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा बारिश भिवानी में हुई, यहां 14.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 9.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुरुक्षेत्र में 8.0, चरखी दादरी में 6.5 एमएम, बारिश हुई। पानीपत, रोहतक, कैथल में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला, यहां भी कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है।