NUH NEWS : मोहनलाल बडौली की कार्यकुशलता के अनुभव का मिलेगा लाभ: पंडित देवेंद्र

0
390
NUH NEWS (AAJ SAMAAJ) मनीष आहूजा : हरियाणा के सोनीपत जिला की राई विधानसभा से विधायक मोहनलाल बडौली को भाजपा का अध्यक्ष बनाने पर पुन्हाना विधान सभा से  स्वदेशी सनातन संघ के जिलाध्यक्ष पंडित  देवेंद्र उपाध्याय,अजय कंसल सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी व्यापार प्रकोष्ठ, मनीष  प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदीप शर्मा बिसरू, पंडित  कुलदीप  ने जहां भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है, वहीं नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक मोहन लाल बडौली को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। उनके पास संगठन में काम करने का बड़ा अनुभव है। संगठन को मजबूत करने और जन जन तक भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में तेजी आएगी। उनके नेतृत्व में पार्टी अब नई ऊंचाई प्राप्त करेगी। ऐसे में वर्ष 2024 के विधान सभा चुनावों में भाजपा उनके नेतृत्व में 36 बिरादरी के सहयोग से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर जनता की भावनाओं पर खरा उतरने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि एक साधरण कार्यकर्ता को पार्टी के उच्च पर पहुंचने का कार्य भाजपा में ही संभव है। जिससे अब आने वाले विधान सभा चुनावों में मुख्यमंत्री नायब सिंह व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली की जोड़ी प्रदेश में नया अध्याय लिखने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत जिले के गांव बडौली में जन्मे पंडित मोहन लाल बड़ौली वर्ष 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।
1995 में वे भाजपा में आए और उन्हें मुरथल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2019 में उन्होंने राई से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वर्ष 2020 में वह सोनीपत के जिला अध्यक्ष बने। वर्ष 2021 में हरियाणा प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री बने। उन्होंने विभिन्न चुनावों में भाजपा के लिए चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। वर्ष 2024 में सोनीपत लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने और लोकसभा चुनाव समिति के भी सदस्य रहे। इसके अलावा, 2021 में, उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।