Punjab Panchayat Election : मोगा के गांव चाक किशना व रसूलपुर ने 24 वर्षीय युवा को चुना सरपंच

0
11
Punjab Panchayat Election : मोगा के गांव चाक किशना व रसूलपुर ने 24 वर्षीय युवा को चुना सरपंच
Punjab Panchayat Election : मोगा के गांव चाक किशना व रसूलपुर ने 24 वर्षीय युवा को चुना सरपंच

सीएम भगवंत मान कर चुके हैं लोगों से युवाओं को मौका देने की अपील

Punjab Panchayat Election  (आज समाज), मोगा : प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद राजनीतिक फिजाएं एकदम से बदल गई हैं। धान कटाई के साथ-साथ गांवों में हर तरफ राजनीतिक चर्चा का दौर जारी है। हो भी क्यों न क्योंकि आम आदमी के सबसे बड़े चुनाव का इंतजार खत्म हो चुका है। पंचायत चुनाव में गांव का हर वोटर पूरे उत्साह से भाग लेता है।

उसे एक ऐसा व्यक्ति चुनना होता है जो आने वाले पांच साल में न केवल उसके गांव का विकास कराएगा बल्कि उसके सुख-दुख में भी उसका भागीदार बनेगा। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच मोगा के कस्बा धर्मकोट के गांव चाक किशना और ग्राम पंचायत रसूलपुर के लोगों ने सर्वसम्मति से 24 वर्षीय युवक परमपाल सिंह बुट्टर को सरपंच बनाया गया। ये मोगा जिले का पहला गांव है जिसमें सरपंच चुना गया है।

यह भी पढ़ें : Punjab Ayushman Bharat Scheme : आयुष्मान भारत योजना बनी प्रदेश सरकार के गले की फांस

परमपाल सिंह की मां थी पहले सरपंच

इस बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पिछली बार परमाल सिंह की मां सुखबिंदर कौर सरपंच बनीं थी। जिन्होंने पांच साल में गांव के लिए बहुत कार्य किए। इस बार उन्होंने सर्वसम्मति से परमपाल सिंह को सरपंच चुना है जोकि लॉ का छात्र है। ग्रामीणों का मानना है कि परमपाल सिंह पढ़ा लिखा व समझदार युवक है जो गांव को सही दिशा में आगे बढ़ाएगा।

प्रदेश में 15 अक्टूबर को होनी है वोटिंंग

प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। शुक्रवार से नोमिनेशन का कार्य चल रहा है। इससे पहले पंचायत चुनाव की घोषणा करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा था कि इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाना चाहिए। सीएम ने यह भी घोषणा की थी कि जो भी पंचायत सर्व सम्मति से चुनी जाएगी उस गांव को पांच लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Bhagwant Mann Health Update : इस बीमारी से पीड़ित हैं सीएम मान

यह भी पढ़ें : Northern Railway News : उत्तर रेलवे के इस फैसले से हैरानी में यात्री