- करनाल अनाज मंडी में में पहुंचे पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा
- कॉंग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मंडी में जनसभा का हुआ आयोजन
- *मोदी सरकार अंग्रेजी हकूमत की तरह कर रही है काम,देश को फिर से गुलाम बनाना चाहती है मोदी सरकार-कुलदीप शर्मा*
करनाल, 5अप्रैल, इशिका ठाकुर:
हरियाणा विधानसभा पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा देश को फिर से गुलाम करना चाहती है। मोदी सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तरह काम कर रही है। देश की आजादी को संजोए रखने के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस का साथ दें। हम सबको मिलकर देश को मोदी सरकार के कुशासन से बचाना होगा। वह आज करनाल अनाज मंडी में कांग्रेस कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करनाल प्रभारी लहरी सिंह ने की। वही जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार संविधान के लिए खतरा है। मोदी भगाओ, देश बचाओ और संविधान बचाओ अभियान में लोगों का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाह बनकर काम कर रही है। ये सरकार विपक्ष से उठने वाली आवाज को सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर दबा रही है। कांग्रेस पार्टी देश हित में संघर्ष कर रही है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता, पूर्व विधायक राकेश कम्बोज, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, रघबीर सिंह संधु, अनिल राणा, युवा जिला प्रधान मनिंद्र सिंह शंटी, भूपेंद्र लाठर, हरीराम साबा, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, पूर्व सरपंच चंद्रमणि नारंग, रानी कांबोज, धर्मपाल कौशिक, अनिल रहेजा, राकेश खोखर, विनय गोयल, बग्गा सिंह, रिंकू, राजेश अरोड़ा, गगन मेहता, गजे सिंह कुंडू, सतिंद्र सिंह विर्क, संजीव सिंगला, सुरेश बूगरा, प्रवीण आर्य, लक्की, सुरेश कंकरवाल, राजपाल संधु, धर्मपाल नरवाल, प्रेम प्रकाश मुंजाल, बलवेद मुंजाल व बिल्लू मुंजाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सांसद कार्तिक शर्मा ने नदियों में प्रदूषण का मामला उठाया
यह भी पढ़ें : ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड के लिए प्रधानमंत्री को 27अप्रैल तक भेजें सुझाव : डीसी
Connect With Us: Twitter Facebook