Modi 3.0 Govt: केंद्र सरकार ने बदले 10 राज्यों और एक यूटी के राज्यपाल व प्रशासक

0
76
Modi 3.0 Govt केंद्र सरकार ने बदले 10 राज्यों व एक यूटी के राज्यपाल और प्रशासक
Modi 3.0 Govt : केंद्र सरकार ने बदले 10 राज्यों व एक यूटी के राज्यपाल और प्रशासक

Governors And Administrators Change, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने 10 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक व राज्यपाल बदल दिए हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात छह नए राज्यपाल और तीन के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया। मोदी 3.0 सरकार में यह पहली बार है जब राज्यपाल व प्रशासक बदले गए हैं।

गुलाब चंद कटारिया बने पंजाब के गवर्नर

असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा वह चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर रहे हरिभाऊ बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार को झारखंड और असम से पूर्व सांसद रमन डेका को छत्तीसगढ़ का गवर्नर बनाया गया है।

इन राज्यपाल को हटाया गया

बनवारीलाल पुरोहित (पंजाब-चंडीगढ़), कलराज मिश्र (राजस्थान), बिस्वभूषण हरिचंदन (छत्तीसगढ़), रमेश बैस (महाराष्ट्र), अनुसुइया उइके (मणिपुर) और फागू चौहान (मेघालय) को हटाया गया है।

इन्हें दूसरे राज्य भेजकर रिपीट किया

तीन राज्यपाल- सीपी राधाकृष्णन (झारखंड से महाराष्ट्र), गुलाब चंद कटारिया (असम से पंजाब-चंडीगढ़) व लक्ष्मण आचार्य (सिक्किम से असम,मणिपुर) को दूसरे राज्य भेजकर रिपीट किया गया है।