MJR Academy Panipat : 9वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2024 के विजेताओं को किया सम्मानित 

0
145
MJR Academy Panipat
  • अच्छाई और कड़ी मेहनत हमेशा सम्मान द्वारा पुरस्कृत की जाती हैं : कंवर रविन्द्र सैनी
Aaj Samaj (आज समाज),MJR Academy Panipat,पानीपत : 9वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2024 का आयोजन अमृतसर, पंजाब में दिनांक 6 से 7 जनवरी 2024 को किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तर भारत के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए कोच मुकेश सरोहा ने बताया कि हमारी एमजेआर एकेडमी के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक व 2 कांस्य पदक जीते। जिनमें से स्वर्ण पदक जीता यश सरोहा, आरव, अभिनव, अम्बर, चेतन, वंश, अंशुल सरोहा, उर्मिला ने l कांस्य पदक जीता कोमल और राधिका ने जीता। बच्चों की इस उपलब्धि पर एमजेआर एकेडमी में खुशी का माहौल है। कंवर रविन्द्र सैनी ने बच्चों को सम्मानित किया और बधाई देते हुए कहा कि अच्छाई और कड़ी मेहनत हमेशा सम्मान द्वारा पुरस्कृत की जाती हैं। मेहनत और दृढ़ता से आगे बढ़ने वाले सफलता जरूर प्राप्त करते हैं।

यह भी पढ़ें  : Drug De-Addiction Center : न्यायाधीशों ने किया बाल भवन में चल रही गतिविधियों व प्रोजेक्ट का निरीक्षण

Connect With Us: Twitter Facebook