Punjab News:एनआरआई के घर बदमाशों ने घुस कर फायरिंग की,एनआरआई को दो गोलियां लगी

0
103

एनआरआई के घर बदमाशों ने घुस कर फायरिंग की,एनआरआई को दो गोलियां लगी
चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह एनआरआई पर उसके घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल कर रहा है। इस घटना में युवक को दो गोलियां लगी हैं। घायल की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहता था। इस घटना का वीडियो •ाी सामने आया है। फिलहाल घायल एनआरआईका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिम जाने से पहले वह दांत साफ कर रहा था, त•ाी दो युवक घर में घुस आए।

उन्होंने एनआरआई युवक पर हमला कर दिया।मां और बच्चे हाथ जोड़कर युवक को छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे। बच्चे रोते हुए कह रहे थे अंकल पापा को मत मारो। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीजीपी पंजाब ने एनआरआई पर फायरिंग की जांच स्पेशल डीजीपी राजेंद्र ढोके को सौंपी है। पुलिस की एक टीम होशियारपुर के टांडा में पहुंची हैं। यहां एनआरआई के मृतक पत्नी के मायके हैं।

पुलिस ने एनआरआई के परिवार के बयानों के आधार पर पूर्व मृतक पत्नी के मायके के पांच पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमृतसर के एडीसीपी हरपाल सिंह के मुताबिक, सुबह करीब 7.05 बजे बाइक सवार 2 बदमाश घर में घुसे। घर में घुसते ही आरोपी उसकी मर्सिडीज कार के कागजात मांगने लगे। सुखचैन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार दिखाकर सुखचैन सिंह को अंदर ले गए।

आरोपियों ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं। जिनमें से दो सुखचैन सिंह को लगीं। आरोपी सुखचैन पर और गोलियां चलाना चाहते थे, लेकिन उनका हथियार फंस गया। सुखचैन की पत्नी के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस समय घर में दो बच्चे और एक बुजुर्ग मां समेत पांच लोग थे। छोटे बच्चे अपने पिता को छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे। लेकिन आरोपियों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। तीन गोलियां लगने के बाद जब हथियार फंस गया तो आरोपी घर से •ााग गए।

परिवार के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का अपनी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उसकी पहली पत्नी ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक पत्नी के मायके पक्ष की ओर से एफआईआर •ाी दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस जांच में सुखचैन को निर्दोष पाया गया, जबकि सुखचैन की मां के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।

मामला अ•ाी कोर्ट में था। उसके दो बच्चे हैं, जो सुखचैन के साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब पांच महीने पहले उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। परमजीत ने बताया कि सुखचैन अमेरिका में रहता था। अमेरिका में उसका एक •ााई है। लेकिन पत्नी की आत्महत्या के बाद वह बच्चों की देख•ााल के चलते करीब एक साल से •ाारत में रह रहा था। बीच में वह काम के सिलसिले में कई बार अमेरिका गया। लग•ाग एक महीने पहले उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद सुखचैन एक महीने से अमृतसर में ही रुका हुआ था। पुलिस ने पांच लोगों को राउंडअप किया है।