राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने 15 भिन्न-भिन्न स्कीमो से सम्बंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा

0
310
Minister Of State Kapil Moreshwar Patil
Minister Of State Kapil Moreshwar Patil

इशिका ठाकुर,Karnal News : करनाल लघु सचिवालय सेक्टर 12 करनाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के 50 लाभार्थियों से संवाद किया।

ये भी पढ़ें : जीवन का प्रत्येक कार्य ही योगमय होना चाहिए:प्रो. कामाख्या कुमार

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन

Minister Of State Kapil Moreshwar Patil
Minister Of State Kapil Moreshwar Patil

मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए अनुभव होना चाहिए। पंजाब प्रदेश पाकिस्तान के साथ लगता राज्य है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करके दिल्ली में सरकार बनाई। एक महीने में ही पंजाब का मंत्री भ्रष्टाचार में पकड़ा गया। अब ये सबके सामने आ चुका है। जब काम नहीं कर पाएंगे तो केंद्र सरकार पर आरोप लगाएंगे कि बजट नहीं मिल रहा। पंजाब में सशक्त सरकार की जरुरत है। जो प्रदेश के लोगों ने सरकार दी है उसका आदर करना पड़ेगा। वहां पर एक सिंगर की हत्या हुई है। ऐसे घटनाओं पर रोक लगाई जानी चाहिए।

आयुष्मान कार्ड से इलाज

Minister Of State Kapil Moreshwar Patil
Minister Of State Kapil Moreshwar Patil

देश की सरकार को 8 साल पूरे हो गए। जो योजना पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए योजनाएं बनाए, उनकी लोगों से जानकारी ली। लोगों ने अपने अनुभव बताए। कुछ लोगों ने बताया कि उनकी लाइफ बदल गई। पहले दिन से नरेंद्र मोदी का किसानों की आय दोगुना करने पर काम कर रहे हैं। अलग-अलग प्रतिक्रिया तो आती रहती है। कुछ लोग इससे नाराज होंगे। लेकिन इसका फायदा ज्यादा होगा। केंद्र सरकार ने पूरा पैकेज किसानों को दिया है। जो लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में आए जयकमल रणधावा ने बताया कि सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा था। मैंने अपने दोनों गुटनों का आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाया है। इस पर कोई खर्च नहीं आया। मेरे से चला नहीं जा रहा था। अब मैं पूरी तरह से चल फिर सकता हूं। मेरी प्रधानमंत्री से अपील है कि दोबारा से सर्वे करवाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने चाहिए।

इस कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद

उपायुक्त अनीश यादव ने केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत, निगमायुक्त नरेश नरवाल, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला भी रहे मौजूद।

ये भी पढ़ें : डीएवी पीजी कॉलेज में भगत सिंह के विचारों पर व्याख्यान का आयोजन