हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को एथिक्स इन स्पोर्ट्स अवार्ड 2022 से किया सम्मानित

0
305
Minister of State for Sports Sandeep Singh honored with Ethics in Sports Award 2022

इशिका ठाकुर,कुरुक्षेत्र:

स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया

वर्ल्ड फोरम एथिक्स इन बिजनेस की ओर से बेंगलुरु में आयोजित 6वें वर्ल्ड सम्मिट एथिक्स एंड लीडरशिप इन स्पोर्ट्स कार्यक्रम में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह को एथिक्स इन स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। बेंगलुरु में हुए कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर एवं केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू की उपस्थिति में खेल मंत्री संदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने शाहबाद अपने कार्यालय में बात करते कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेलों के प्रति सोच और खेल नीति का परिणाम है। खेल मंत्री ने बताया कि इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से खिलाड़ियों के शारीरिक मानसिक विकास, तनाव मुक्ति, मेंटल हेल्थ व खिलाड़ियों को योग एवं ध्यान से जोड़ने सहित कई विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में व्यापार, राजनीति व खेल से क्या सीख सकते हैं।

बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे

इस विषय पर भी बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। खेल मंत्री संदीप सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि खेल के क्षेत्र में नेतृत्व और टीम निर्माण की सीख कैसे दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव से खेल नैतिकता में मौजूदा अवसरों और चुनौतियों का आंकलन करके सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। सम्मेलन में प्रतिभागियों के समग्र ज्ञान और अनुभव को समृद्ध करने पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि स्पोर्ट्स में एथिक्स एंड लीडरशिप पर वर्ल्ड समिट, द वर्ल्ड फोरम फॉर एथिक्स इन बिजनेस फाउंडेशन का उद्देश्य एक वैश्वीकृत दुनिया में व्यापार व खेलों की नींव को आगे बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें :  सीएम फ्लाइंग ने असंध की मार्केट कमेटी के धान रिकॉर्ड को खंगाला तो राइस मिलरों में मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें : म्हारी पंचायत पोर्टल पर रहेगी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की पल-पल की अपडेट

Connect With Us: Twitter Facebook