Sonipat Cime News: सोनीपत में दूधिए की गोली मार कर हत्या

0
181
सोनीपत में दूधिए की गोली मार कर हत्या
सोनीपत में दूधिए की गोली मार कर हत्या

Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों ने गुरुवार सुबह दूधिए की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 12 राउंड फायर किए। दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। गोलियां लगने पर अस्पताल पहुंचे से पहले ही उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना के बाद गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव मौके पर ही पड़ा है। बदमाश ढ़ाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जानकारी के अनुसार शामड़ी गांव का जोगेंद्र (50) दूध बेचने (दुधिया) का काम करता है। गुरुवार सुबह वह दूध देने जा रहा था तो उसे पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित सैनीपुरा गांव के पास बदमाशों ने रोक लिया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बदमाशों ने उसे 3 से 4 गोलियां मारी गई हैं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंचे सोनीपत एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि जोगेंद्र नाम के व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की गई है। ये शामड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस को अभी यही पता चला है कि बाइक पर तीन लड़के थे। उन्होंने जोगेंद्र पर गोलियां चलाई हैं। एसीपी राजपाल ने बताया कि जिस हिसाब से राउंड मौके पर पड़े हैं, उससे लगता है कि यहां 8-10 गोलियां चलाई गई हैं। जोगेंद्र सुबह घर से अपनी बाइक पर दूध लेकर निकला था। हमलावर गांव से ही उसके पीछे लगी है। अभी वह अपने गांव शामड़ी से करीब 8 किलोमीटर दूर पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर ढाबे के सामने पहुंचा ही था कि बाइक पर पीछा कर रहे बदमाशों ने उसे रोक लिया। पहले तो जोगेंद्र की बदमाशों के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद बदमाशों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसे 3-4 गोली लगी। राहगीर भगत राम ने बताया कि वारदात के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान जोंगेंद्र की सांस चल रही थी। उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।