Michelle Trachtenberg Died: ‘गॉसिप गर्ल’ फेम मिशेल ट्रेचेनबर्ग का 39 की उम्र में निधन 

0
116
Michelle Trachtenberg Died: 'गॉसिप गर्ल' फेम मिशेल ट्रेचेनबर्ग का 39 की उम्र में निधन 
आज समाज, नई दिल्ली: Michelle Trachtenberg Died: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री मिशेल ट्रेचेनबर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 39 साल की उम्र में उनका आकस्मिक निधन हो गया। न्यूयॉर्क स्थित उनके लक्जरी अपार्टमेंट में उनका शव मिलने की खबर ने मनोरंजन जगत में सनसनी मचा दी है।

मौत का कारण नहीं आया अभी सामने 

वहीं उनकी मौत का असली कारण अभी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के अनुसार, 26 फरवरी को न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क साउथ स्थित वन कोलंबस प्लेस में मिशेल का मृत शरीर पाया गया। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हुई है।
मिशेल ट्रेचेनबर्ग ने अपने अभिनय से फैंस के दिलों पर राज किया। 90 के दशक से लेकर 2000 के दशक तक उन्होंने कई शानदार फिल्मों और टीवी शो में काम किया। मिशेल ट्रेचेनबर्ग ने बतौर बाल कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

मिशेल ट्रेचेनबर्ग की यादगार फिल्में और टीवी शो

फिल्में:
मेलिस्सा
इंस्पेक्टर गैजेट
यूरो ट्रिप
ब्लैक क्रिसमस
कॉप आउट
सेक्सी एविल जिनियस
टीवी शो:
लॉ एंड ऑर्डर
स्पेस केस
बफी द वैम्पायर स्लेयर
सिक्स फीट अंडर
गॉसिप गर्ल
मिशेल ट्रेचेनबर्ग की मौत की खबर से हॉलीवुड और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्रिटीज और प्रशंसक शोक संदेश साझा कर रहे हैं।
मिशेल ट्रेचेनबर्ग के असमय निधन से मनोरंजन जगत ने एक शानदार अभिनेत्री खो दी। उनकी यादें और उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेशा जीवंत रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘छावा’ को लेकर जबरदस्त क्रेज