Delhi Breaking News : आज कुछ घंटे बाधित रहेंगी मेट्रो सेवाएं

0
96
Delhi Breaking News : आज कुछ घंटे बाधित रहेंगी मेट्रो सेवाएं
Delhi Breaking News : आज कुछ घंटे बाधित रहेंगी मेट्रो सेवाएं

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने दी जानकारी

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। आज होली के त्योहार के चलते मेट्रो की सेवाएं कुछ घंटे के लिए यात्रियों को नहीं मिलेंगी। यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है। मेट्रो प्रबंधन से मिली जानकरी के अुनसार 14 मार्च 2025 होली पर न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित ट्रेन की सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू नहीं होंगी।

नमो भारत की सेवाएं शाम 4 बजे से शुरू होंगी, जो रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उधर, डीएमआरसी क्मसीप की सेवाएं भी सुबह के समय बंद रहेंगी। होली के दिन सुबह छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक साढ़े आठ घंटे मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा, ताकि मेट्रो के कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मना सकें।

ढाई बजे से शुरू होगा संचालन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि 14 मार्च को होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी कॉरिडोर पर दोपहर ढाई बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू होगा और सामान्य फ्रिक्वेंसी से मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। इसलिए दोपहर ढाई बजे से यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

रेड लाइन पर केबल चोरी, सेवाएं बाधित

सिग्नल केबल चोरी की घटनाएं मेट्रो परिचालन में बड़ी बाधा बनती जा रही है। इसी क्रम में रेड लाइन पर सिग्नल का केबल चोरी होने के कारण बृहस्पतिवार को पौने सात घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। सिग्नल का केबल ठीक होने के बाद 12.45 बजे रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन सामान्य हो गया।

डीएमआरसी के अनुसार, बीती रात शाहदरा से सीलमपुर के बीच केबल चोरी की घटना हुई। दिल्ली ल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि केबल चोरी की घटना के कारण सुबह से ही रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा।