Mercedes Amg Glc 43 4Matic Coupe: मर्सिडीज-AMG GLC 43 कूपे 1.10 करोड़ कीमत में लॉन्च

0
64
मर्सिडीज-बेंज AMG GLC 43 कूपे।
मर्सिडीज-बेंज AMG GLC 43 कूपे।

नई दिल्ली,Mercedes Amg Glc 43 4Matic Coupe: जर्मन ऑटोमेकर मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में 2024 मर्सिडीज-बेंज AMG GLC 43 कूपे और मर्सिडीज-बेंज CLE केब्रियोलेट लॉन्च कर दिया है। दोनों कारों की कीमत 1.10 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है। दोनों कार में 11.9-इंच टचस्क्रीन और 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इन्हें भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। भारत में मर्सिडीज-AMG GLC 43 4मैटिक का मुकाबला पोर्श मैकेन से है, जबकि मर्सिडीज-बेंज CLE केब्रियोलेट का सीधा कॉम्पिटेटर कोई नहीं है, हालांकि इसे BMW Z4 के प्रीमियम ऑप्शन के रूप में चुना जा सकता है।