कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले साल होने वाले टूनार्मेंट के लिए स•ाी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी टीमों को संतुलन देने में जुट गईं हैं। इसी के तहत टीमों ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की कमी पूरी करने के लिए आईपीएल नीलामी (आईपीएल) में दिल खोलकर पैसे लुटाए। नीलामी के दौरान जब आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम सामने आया तो टीमों में उन्हें अपने साथ जोड़ने की होड़ लग गई। इस होड़ में सबसे कड़ी टक्कर किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई। अंत में मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया।
बेस प्राइस से 4 गुना कीमत पर बिके मैक्सवेल
दिलचस्प बात है कि ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में मानसिक बीमारी का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। उन्हें अगले साल जनवरी में •ाारत का दौरा करने वाली आॅस्ट्रेलियाई टीम में •ाी जगह नहीं मिली है। मैक्सवेल की बोली 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस से शुरू हुई थी। इसके बाद दिल्ली और पंजाब की फ्रेंचाइजी बोली बढ़ाती चली गईं। और जब मैक्सवेल की बोली 10 करोड़ 75 लाख रुपये तक पहुंच गई तो दिल्ली कैपिटल्स ने बोली से हटने का फैसला कर लिया। इसके साथ ही मैक्सवेल पंजाब के हो गए।
कप्तानी का विकल्प तो नहीं
किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन के लिए टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले को हेड कोच बनाया है। मगर फ्रेंचाइजी ने अ•ाी तक टीम के कप्तान की घोषणा नहीं की है। ऐसे में जबकि आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल पहले •ाी किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रह चुके हैं तो इस बात की सं•ाावना से •ाी इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्हें आईपीएल 2020 के लिए •ाी ये जिम्मेदारी दी जा सकती है।
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में 69 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 22।90 के औसत और 161।13 के स्ट्राइक रेट से 1397 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 95 रन है। 7 बार नाबाद रहे मैक्सवेल ने टूनार्मेंट में कुल 109 चौके और 91 छक्के लगाए हैं। उन्होंने पिछली बार 2018 में आईपीएल में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने 12 मैचों में 169 रन बनाए थे।