Mauritius News: प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

0
88
Mauritius News
Mauritius News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

PM Modi In Mauritius, (आज समाज), पोर्ट लुइस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमांडर आफ द आर्डर आफ द स्टार एंड की आफ द इंडियन ओशन से आज सम्मानित किया गया। भारी बारिश के बावजूद हजारों लोग अपने नेता को राष्ट्रीय दिवस पर पुरस्कार लेते देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए थे।

यह भी पढ़ें :  Mauritius PM: मॉरीशस-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए संयुक्त विजन दस्तावेज पर बनी सहमति

अकेले मेरा नहीं, 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान

पीएम मोदी ने सम्मान के लिए मॉरीशस सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है। मोदी ने कहा, यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों के लिए एक श्रद्धांजलि है। यह क्षेत्रीय शांति, प्रगति, सुरक्षा और सतत विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता की स्वीकृति है। यह वैश्विक दक्षिण की साझा आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है।

अब तक 5 विदेशी गणमान्यों को मिली है उपाधि

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार देने की घोषणा की। बता दें कि अब तक केवल पांच विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को यह उपाधि मिली है। उनमें नेल्सन मंडेला भी शामिल हैं। उन्हें 1998 में यह उपाधि मिली थी।

मोदी को दिया जाने वाला 21वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया जाने वाला 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार मॉरीशस में प्रवास करने वाले और देश की जीवंत विविधता में योगदान देने वाले भारतीयों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, मैं इस पुरस्कार को विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे आपके पूर्वजों को समर्पित करता हूं, जो सदियों पहले भारत से मॉरीशस आए थे और उनकी सभी पीढ़ियों को।

भारत-मॉरीशस मैत्री के पूरे दायरे पर चर्चा की

पीएम मोदी ने अपनी मेहनत से मॉरीशस के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा और इसकी जीवंत विविधता में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वह भारत मॉरीशस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले, पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ भारत-मॉरीशस मैत्री के पूरे दायरे पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच साझेदारी को एक बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया।

यह भी पढ़ें : Dandi March 95th Anniversary: पीएम मोदी ने प्रतिभागियों को दी श्रद्धांजलि