Himachal News : 14 सितंबर से शुरू होगा ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’

0
61
14 सितंबर से शुरू होगा ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’
14 सितंबर से शुरू होगा ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’

Himachal News (आज समाज) ऊना। तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ 14 से 16 सितम्बर तक मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने उपायुक्त जतिन लाल संग गुरुवार को खेल मैदान अंब का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी धाम लोगों की आस्था का केंद्र है। हजारों श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आते हैं।

यहां महोत्सव का आयोजन सभी श्रद्धालुओं लिए एक बेजोड़ अनुभव होगा। इसमें धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी से महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया।

सुदर्शन बबलू ने बताया 14 सितंबर को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय अंब तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शोभा यात्रा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव मेला स्थल खेल मैदान अंब में पहंुचेगी। वहां विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।