Haryana Assembly Election: रोहतक में भाजपा नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

0
178
रोहतक में भाजपा नेताओं का सामूहिक इस्तीफा
रोहतक में भाजपा नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Rohtak News (आज समाज) रोहतक: रोहतक की महम विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा का विरोध शुरू हो गया है। महम विधानसभा से एक साथ कई भाजपा नेताओं ने इसके खिलाफ अपना सामूहिक इस्तीफा दिया है। नेताओं ने कहा कि दीपक हुड्डा को टिकट देना गलत है। अगर कोई महम का उम्मीदवार होता तो अच्छा होता, लेकिन बाहरी उम्मीदवार को टिकट देना सही नहीं है। जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को हरियाणा की 90 में से 67 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। टिकट बंटवारे के बाद से ही प्रदेशभर में बगावत शुरू हो गई है। वरिष्ठ नेताओं की टिकट कटने के बाद उम्मीदवारों के विरोध हो रहे हैं। इनमें से महम विधानसभा सीट पर दीपक निवास हुड्डा को टिकट दी। तभी से उनका विरोध शुरू हो गया है। दीपक हुड्डा को बाहरी उम्मीदवार बताकर भाजपा नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दिया है।

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक फतेह सिंह ने दिया इस्तीफा।
भाजपा के बहु अकबरपुर मंडल अध्यक्ष हरेंद्र मोखरा ने इस्तीफा दिया।
भाजपा किसान मोर्चा महम मंडल अध्यक्ष विकास सिवाच ने इस्तीफा दिया।
भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश कुमार ने इस्तीफा दिया।
भाजपा के महम मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच रोहताश ने इस्तीफा दिया।
लाखनमाजरा से भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन उप्पल ने इस्तीफा दिया।
भाजपा महम मंडल के महामंत्री राकेश कुमार ने इस्तीफा दिया।