Ambala Crime News: अंबाला में घर से निर्वस्त्र हालत में विवाहिता का शव मिला

0
5
अंबाला में घर से निर्वस्त्र हालत में विवाहिता का शव मिला
Ambala Crime News: अंबाला में घर से निर्वस्त्र हालत में विवाहिता का शव मिला

नाक व मुंह से निकल रहा था खून, गले पर भी निशान
Ambala Crime News (आज समाज) अंबाला: शहर स्थित एक कॉलोनी में निर्वस्त्र हालत में विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में जलबेहड़ा रोड निवासी मृतका की मां कौशल्य ने बताया कि उसकी बेटी मोनिका ने 2015 में उत्तराचल के गांव पोकरी निवासी राजेश के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसकी बेटी ने दो लड़कों को जन्म दिया। शादी के कुछ समय बाद उसकी बेटी मोनिका व दामाद राजेश के बीच हर रोज झगड़ा होने लगा। दोनों के बीच अनबन रहने लगी। दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। तलाक लेने के फैसले के बाद उसकी बेटी अंबाला शहर के परशुराम नगर की मंगला कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लग गई थी।

मोनिका के साथ उसका छोटा बेटा आरव भी यहीं पर रहने लगा। मोनिका का पति राजेश बडेÞ बेटे रमन के साथ चंडीगढ़ में रहता था। छूट्टी होने के कारण मोनिका का पति छोटे बेटे आरव को भी चंडीगढ़ घुमाने के लिए साथ ले गया। उसके बाद से मोनिका घर पर अकेली थी। छह अक्टूबर को उसके दामाद राजेश ने उसे फोन करके बताया कि वह मोनिका को फोन कर रहा है। लेकिन मोनिका फोन बंद आ रहा है। रात करीब 10 बजे दामाद बच्चों को लेकर आते ही बोला कि मोनिका अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। घर पहुंचे तो देखा कि बेटी निर्वस्त्र पड़ी थी और नाक व मुंह से खून निकल रहा था। गले पर भी निशान थे।

महिला का पति से चल रहा था तलाक का केस

सूचना पाकर अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। सोमवार को अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि महिला का पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस चल रहा था।

यह भी पढ़ें : Jani Master: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस लिया