Hisar News: हिसार में शादी के 11 माह बाद विवाहिता की मौत

0
195

Hisar News (आज समाज) हिसार: हिसार जिले के सदर थाना क्षेत्र में शादी के 11 महीने बाद महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मामला डोभी गांव का है। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है हम सब घर ही नहीं थे, बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के सकिन भुरकखा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसकी बेटी एकता की शादी बीते नवंबर माह में हिन्दू रीति रिवाज के तहत डोभी निवासी दीपक के साथ हुई थी। एकता की शादी मे दिये गये सामान से एकता के पति दीपक, ससुर राजकुमार और सास खुश नहीं हुये। शादी के पहले दिन ही शादी में दहेज के रूप में पांच लाख रुपए देने व एक कार की मांग को लेकर ताना देने लगे। पंचायती समझौता भी हुआ लेकिन कुछ समय बाद ही एकता के साथ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगे। शनिवार को लड़की के सास ने कॉल कर सुचना दी कि लड़की ने फांसी लगा ली है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या के आरोप लगाए है। बालसमंद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतक लड़की के पति दीपक, ससुर राजकुमार और सास पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।