Jind News: जींद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
152
Jaipur News Another coaching student dies under suspicious circumstances in Kota
Jaipur News Another coaching student dies under suspicious circumstances in Kota

Jind News (आज समाज) जींद: जींद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला अलेवा के बिघाना गांव का है। पुलिस ने महिला के पति सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के भाई अंटा गांव निवासी विक्रम ने बताया उसकी बहन ममता अलेवा के बिघाना गांव में सुनील के साथ शादी हुई थी। उसकी बहन को तीन लड़के भी हैं। जीजा सुनील नशा करता था और वह अक्सर ममता के साथ मारपीट करता था। कई बार सुनील द्वारा मारपीट के बाद उसकी बहन ममता घर आई। लेकिन उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। विक्रम ने कहा कि ममता को परेशान किए जाने की शिकायत महिला मंडल को भी दी गई। लेकिन उसमें समझौता हो गया था। बुधवार सुबह छह बजे के करीब बिघाना गांव के किसी व्यक्ति ने उसके पिता के पास फोन पर सूचना दी कि उसकी लड़की ने फांसी लगा ली है। विक्रम ने बताया कि सूचना के बाद जब वह बिघाना गांव में पहुंचे, तो उसकी बहन ममता देवी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उन्होंने सुनील के परिवार वालों से बात की, तो उन्होंने बताया कि ममता ने फांसी लगा ली थी। जब उन्होंने देखा तो उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन नीचे उतारने के बाद उसकी मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष का अरोपी है सुनील से परेशान होकर ही ममता ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। सुनील के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। अलेवा थाना पुलिस ने सुनील के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।