Maria Branyas Moreira: दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का 117 वर्ष की उम्र में निधन

0
66
Maria Branyas Moreira दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का 117 वर्ष की उम्र में निधन
Maria Branyas Moreira : दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का 117 वर्ष की उम्र में निधन

Spain News, (आज समाज), मैड्रिड: दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला मारिया ब्रान्यास मोरेरा का निधन हो गया है। वह 117 वर्ष की थीं। स्पेन की इस महिला को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 2023 में दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का दर्जा दिया था। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मारिया ब्रान्यास मोरेरा के दुनिया को अलविदा कहते वक्त आखिरी शब्द दर्दभरे थे। हालांकि उनके ये शब्द प्रेरणा देने वाले भी थे।

अब जापान के टोमिको इटूका विश्व में सबसे बुजुर्ग

मारिया से पहले सबसे उम्रदराज होने का रिकॉर्ड फ्रांस की पूर्व नन लुसाइल रैंडम के नाम था। उनकी मौत 118 साल की उम्र में हुई थी। मारिया की मौत के बाद अब दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान जापान के टोमिको इटूका बन गए हैं। वह 116 साल के हैं। ट्विटर पर मारिया के परिवार ने इस दुखद खबर की सूचना दी। मारिया के अकाउंट को उनका परिवार ही चलाया करता था। परिवार ने कहा कि मारिया सबको छोड़कर चली गई। वह उसी तरह गईं, जिस तरह वह चाहती थीं, नींद में, शांति से बिना दर्द के।

2 विश्व युद्ध देखे, कई महामारियों को भी झेला

1907 में अमेरिका में जन्मीं मारिया का परिवार मेक्सिको से अमेरिका आया था। 1915 में उनका परिवार स्पेन लौट गया। मारिया बीते 2 दशक से स्पेन के एक नर्सिंग होम में रहती थीं। बार्सिलोना में मारिया ने 1931 में एक डॉक्टर से शादी की थी। कपल 4 दशक तक साथ रहे, लेकिन 72 की उम्र में उनके पति की मौत हो गई। मारिया के 3 बच्चे थे, 11 नाती-पोते और कई पर-नाती, पर-पोते भी थे। सबसे ज्यादा दिलचस्प यह है कि उन्होंने 2 विश्व युद्ध देखे और कई तरह की महामारियों को भी झेला।

जानिए क्या थे आखिरी शब्द

मारिया परिवार ने लिखा कि कुछ दिनों पहले मारिया ने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब मौत उन्हें खोज लेगी और वो इस दुनिया में नहीं होंगी. उनकी ये लंबी यात्रा खत्म हो जाएगी। वो चाहती थीं कि जब मौत उन्हें मिले तो वो हंसती रहें, संतुष्ट रहें और आजाद रहेंह्व, परिवार ने लिखा-19 अगस्त को मारिया के अकाउंट से उनके हवाले से लिखा गया कि वो कमजोर महसूस कर रही हैं और उन्हें लग रहा है कि उनका वक्त आ रहा है। उन्होंने सबसे कहा कि कोई भी उनके लिए न रोए क्योंकि उन्हें आंसू पसंद नहीं हैं। उन्होंने सबसे कहा कि वो जहां भी जाएंगी, बेहद खुश रहेंगी।