Manu Bhaker-Neeraj Chopra: मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की शादी की अफवाहों के बीच मनु के पिता ने की बात

0
307
Manu Bhaker-Neeraj Chopra मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की शादी की अफवाहों के बीच मनु के पिता ने की बात
Manu Bhaker-Neeraj Chopra : मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की शादी की अफवाहों के बीच मनु के पिता ने की बात

Manu Bhaker and Neeraj Chopra, (आज समाज), चंडीगढ: पेरिस ओलंपिक 2024 निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली हरियाणा की बेटी मनु भाकर और जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के बीच शादी को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं, जिस पर अब मनु भाकर के पिता ने खुलकर बात की है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बन गईं। वहीं, नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया।

फैंस ने उड़ाई हैं अफवाहेंं

दरअसल, समापन समारोह में मनु भाकर की मां सुमेधा को नीरज चोपड़ा से बात करते देखा गया था। सुमेधा को उनसे अपने सिर पर हाथ रखकर कसम लेते भी देखा गया था, जिसका वीडियो भी वारयल हो रहा है। वहीं, कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ा दीं।

मनु अभी बहुत छोटी, नहीं हुई शादी की उम्र : किशन भाकर

मनु के पिता किशन भाकर ने दोनों की शादी की अफवाहों पर बात करते हुए कहा है कि नीरज उनके और उनकी पत्नी के लिए बेटे की तरह हैं। उन्होंने कहा, मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। अभी तो इस बारे में सोच भी नहीं रही हूं। मनु की मां नीरज को अपने बेटे जैसा मानती हैं।

नीरज को भी बेटे जैसा ही मानती हैं सुमेधा

किशन ने पत्नी सुमेधा और नीरज के बीच हुई बातचीत पर कहा, मनु की मां, नीरज चोपड़ा को भी अपने बेटे के जैसा ही मानती हैं। इसी नाते दोनों के बीच उस दिन बातें हो रही थी। उन्होंने नीरज से कहा कि वो इस खेल को अभी काफी कुछ दे सकते हैं। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतना भी बहुत बड़ी बात होती है। आप मनु की तरह खेल को छोड़ने का ख्याल भी मन में मत लाइएगा।