Punjab Election Update News : पंचायत चुनाव में मानसा में सबसे ज्यादा डले वोट

0
21
Punjab Election Update News : पंचायत चुनाव में मानसा में सबसे ज्यादा डले वोट
Punjab Election Update News : पंचायत चुनाव में मानसा में सबसे ज्यादा डले वोट

प्रदेश भर में 77% मतदान दर्ज किया गया

मानसा में 83.27 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान, तरनतारन में सबसे कम
64.40% मतदान

Punjab Election Update News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश में मंगलवार को पंचायत चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव के परिणाम देर रात तक घोषित होते रहे। जिसके बाद प्रदेश में मतदान की स्टीक जानकारी आज सुबह ही मिल पाई। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि प्रदेश में कई जगह छुटपुट घटनाएं सामने आई जहां पर लोगों ने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की लेकिन मुस्तैद पुलिस व चुनाव कर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त-सह-जिला चुनाव अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 2024 के ग्राम पंचायत चुनावों में पूरे राज्य में 77% मतदान दर्ज किया गया है।

कहां पर कितना मतदान

इस संबंध में जानकारी देते हुए मानसा जिला 83.27% वोटों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि तरनतारन 64.40% वोटों के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा। इसके अलावा, अमृतसर में 68.12%, बठिंडा में 79.43%, बरनाला में 75.21%, फतेहगढ़ साहिब में 78.47%, फरीदकोट में 70.21%, फिरोजपुर में 75.14%, फाजिÞल्का में 82.31%, गुरदासपुर में 69%, होशियारपुर में 69.78%, और जालंधर में 66.30% मतदान दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि कपूरथला में 66.14%, लुधियाना में 67.1%, मलेरकोटला में 77.22%, मोगा में 69.91%, एस.ए.एस. नगर में 76.93%, श्री मुक्तसर साहिब में 78.27%, एस.बी.एस. नगर में 69.52%, पटियाला में 73.57%, पठानकोट में 79.20%, रोपड़ में 77% और संगरूर में 79.45% मतदान दर्ज किया गया।

बैलेट पेपर पर नोटा का भी विकल्प था

बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी रखा गया था। वोटिंग के दौरान पटियाला, मोगा, अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, जालंधर, गुरदासपुर और लुधियाना में बवाल हुआ। पटियाला, मोगा, अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा और बरनाला में गोलियां चलने के साथ पथराव हुआ। वहीं कपूरथला में पोलिंग बूथ पर तलवारें चलीं। जिसमें कई लोग घायल हुए। राज्य में 3798 सरपंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं, 48861 पंच भी बिना मतदान के घोषित हो चुके हैं। मंगलवार को 25588 सरपंच पद और 80598 पंच पद के लिए मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें : Punjab News : प्रदेश में लोगों ने चुन ली अपनी सरकार

यह भी पढ़ें : Kulhad Pizza Controversy Update : कुल्हड़ पिज्जा कपल ने हाईकोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार