चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से हरियाणा की कामन संभालने वाले हैं। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मनोहरलाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला को सरकार बनाने का न्यौता दिया। मनोहर लाल कल दिपावली के दिन दोपहर दो बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बनेंगे। शनिवार को उन्हें सभी की सहमति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यह घोषण की। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए। मनोहर लाल खट्टर के नाम का प्रस्ताव हरियाणा के फायर ब्रांड नेता विधायक अनिल विज और कुंवर पाल ने रखा और अन्य भाजपा विधायकों ने उनका समर्थन किया। उम्मीद है कि भाजपा की अगुवाई वाली खट्टर सरकार रविवार को शपथ लेगी।
भाजपा को जेजेपी के साथ गठबंधन हुआ है जिसके बाद भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है। जजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है। सत्तारूढ़ भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को देने की पेशकश की है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का होगा और उपमुख्यमंत्री का पद क्षेत्रीय पार्टी को दिया जाएगा।