Haryana Assembly Election: मन्नत ग्रुप होटल्स के चेयरमैन देवेंद्र कादियान ने भाजपा को कहा अलविदा

0
212
देवेंद्र कादियान
देवेंद्र कादियान

Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा में मंगलवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा। प्रसिद्ध कारोबारी व हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन देवेंद्र कादियान ने भाजपा को अलविदा कहा दिया है। देवेंद्र कादियान मन्नत ग्रुप होटल्स के चेयरमैन भी हैं। वह सोनीपत की गन्नौर विस सीट से दावेदारी जता रहे थे। लेकिन भाजपा ने देवेंद्र कादियान को दरकिनार कर सोनीपत से पूर्व भाजपा सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक को चुनाव लड़ाने का फैसला कर चुकी है। इसी फैसले से नाराज होकर देवेंद्र कादियान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लाइव भाजपा को अलविदा कह दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि देवेंद्र कादियान निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। देवेंद्र कादियान ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिस पर लिखा है, गन्नौर में होगा न्याय। गौरतलब है कि देवेंद्र कादियान क्षेत्र में समाजसेवी की छवि रखते हैं। वह फ्री में एंबुलेंस चला रहे हैं, गरीब युवाओं की शिक्षा में भी सहयोग कर रहे हैं।

2018 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल

देवेंद्र कादियान मन्नत ग्रुप होटल्स के चेयरमैन हैं। उन्होंने राजनीति की शरुआत युवा कांग्रेस में की। वे राहुल गांधी के करीबी रहे हैं। युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। 2018 में भूपेंद्र हुड्डा से नाराजगी के बाद कांग्रेस छोड़ कर उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। तब वे भाजपा में टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने टिकट निर्मल चौधरी को दे दी।