Manmohan Singh Last Rites: घर से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर, निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

0
379
Manmohan Singh Last Rites: पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल-प्रियंका
Manmohan Singh Last Rites: पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल-प्रियंका
  • निगम बोध घाट अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस नाराज

Manmohan Singh Last Rites Live, (आज समाज), नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व पीएम की अंत्येष्टि निगम बोध घाट पर होगीघर से पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय लाया गया है। यहां यहां कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी पहले ही एआईसीसी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। बता दें कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण 92 साल की उम्र में उनका गुरुवार रात को दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया।

एआईसीसी हेडक्वार्टर से शुरू होगा अंतिम सफर

एआईसीसी हेडक्वार्टर से डॉक्टर मनमोहन की अंतिम यात्रा निगम बोध घाट के लिए शुरू होगी। पूर्व पीएम की अंत्येष्टि निगम बोध घाट पर करने को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। पार्टी के नता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार डॉक्टर मनमोहन का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नही ढूंढ सकी। उन्होंने कहा, यह देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान है।

स्मारक के लिए उचित जगह तय करने में समय लगेगा : केंद्र

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि के लिए ऐसी जगह देने की मांग की थी जहां अंतिम संस्कार वहीं उनका स्मारक बनाया जाए। लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर पाई। शुक्रवार देर रात गृह मंत्रालय ने बताया है कि स्मारक के लिए उचित जगह तय करने में कुछ दिन का समय लग सकता है।

आवास पर लगा रहा श्रद्धांजलि देने वालों का तांता 

शुक्रवार सुबह से शाम तक डॉक्टर मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी डॉक्टर मनमोहन को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। राहुल ने डॉक्टर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके देश के लिए दिए योगदान को याद किया।

ये भी पढ़ें : PM Modi: एक विद्वान अर्थशास्त्री व सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. मनमोहन सिंह : प्रधानमंत्री