Mangoes : भूलकर भी आम के साथ इन चीजों का सेवन न करें

0
130
Mangoes

Mangoes : आम खाना किसे पसंद नहीं होता है। खासतौर पर गर्मियों के सीजन में तो लोग आम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आम तो खाते ही हैं इसके अलावा मैंगो शेक, आम पना, सालसा जैसी डिशेस को भी बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं। वैसे आम ( Mango) का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, यदि उनके साथ इसे खा लिया जाए तो पेट में पथरी बनने की समस्या का शिकार भी व्यक्ति हो सकता है।

पानी

आम मीठा होता है इसलिए इसे तुरंत खा लेने के बाद लोग पानी पी लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आम खाने के बाद पानी पी लेने से एसिडिटी ( Acidity), पेट में सूजन, दर्द की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। वहीं, आयुर्वेद के मुताबिक आम के साथ पानी पीने से पथरी की समस्या पनप सकती है। इसलिए ऐसा करते हैं तो तुरंत रुक जाइए

दही

स्पेशियली गर्मियों के सीजन में लोग मैंगो लस्सी पीना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन ये कॉम्बिनेशन न केवल पेट में पथरी की दिक्कत को बढ़ा सकता है बल्कि स्किन से जुड़ी कई सारी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आम और दही को कभी भी एक साथ न खाएं।

चटपटा खाना

बहुत सारे लोग पहले आम खाते हैं फिर चटपटा भोजन करते हैं, लेकिन ये कॉम्बिनेशन पेट में एसिड बना सकता है। इसके अलावा बार बार ऐसा करने पर पथरी ( Stone) की समस्या का शिकार आप हो सकते हैं। इसलिए यदि ऐसा करते भी हैं तो तुरंत बंद कर दें।

करेला

आम खाने के बाद भूलकर भी तुरंत करेला नहीं खाना चाहिए। न ही इसका जूस पीना चाहिए। वरना पेट दर्द होने के अलावा आपको पथरी जैसी दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।