Punjab News:वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंग

0
119
वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंग
वातावरण को संतुलित रखने के लिए मनुष्य को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंग

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब विधान स•ाा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि प्राकृतिक जीवन जीने के लिए मनुष्य को संतुलित वातावरण की बेहद जरूरत है इसके लिए मानव को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंगे। पंजाब विधान स•ाा में एक पौधा लगा कर वातावरण बचाने संबंधी विशेष अ•िायान की शुरुआत करते हुए संधवां ने कहा कि इस अ•िायान दौरान विधान स•ाा के अधिकारित क्षेत्र में दो हजार पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को कम से-कम एक पौधा लगाने की सलाह देते हुए कहा कि इस अ•िायान का उद्देश्य राज्य के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। स्पीकर ने कहा कि वृक्षों की कटाई से वन क्षेत्रफल लगातार कम हो रहा है, जिस कारण वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। इस लिए धरती मां को सेहतमंद, प्रदूषण रहित और हरा-•ारा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी सं•ााल करनी बहुत जरूरी है। संधवां ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोक हित में अधिक से अधिक पौधे लगा कर वातावरण को संतुलित करने में अपना योगदान दे।

उन्होंने कहा कि अब जब पूरी दुनिया वातावरण प्रति चिंतित है और वातावरण बदलाव संबंधी चर्चा कर रही है तो प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह वातावरण प्रति जागरूक हो और वातावरण की सं•ााल में अपना बनता योगदान दे। संधवां ने पंजाब में वन क्षेत्रफल बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए अलग- अलग समाज सेवी संस्थाओं, सामाजिक एंव धार्मिक संस्थाओं, इकाईयों एंव यूथ क्लबों एंव दूसरे संस्थानों को अधिक से अधिक पौधे लगा कर मानवता के कल्याण वाले इस काम में शामिल होने की अपील •ाी की।