Karnal Crime News: करनाल में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या

0
295
करनाल में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या
करनाल में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा में करनाल के मधुबन में एक व्यक्ति की पड़ोसी ने ही चाकू गोदकर हत्या कर दी। दोनों व्यक्ति एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। जिसके चलते आरोपी ने व्यक्ति की छाती पर एक बाद एक तीन से चार बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। गुड़गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार के परिजन रमेश ने बताया कि वह मधुबन की अशोक विहार कालोनी में मधुबन पुलिस कंपलेक्स के सामने किराए पर रहते थे और पेशे से क्रेन ड्राइवर थे। उसकी पत्नी व बच्चे गुड़गांव में ही रहते है। अशोक परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। रमेश ने बताया कि शुक्रवार शाम को आरोपी नवीन व अशोक दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उनका आपस में पैसों का लेन देन भी था। शराब पिते समय दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद नवीन नीचे चला गया और अशोक अपने कमरे में ही लेटकर फोन देखने लगा। जब अशोक अपने कमरे में लेटकर फोन देख रहा था तो अचानक नवीन हाथ में चाकू लेकर आया और आते ही उसकी छाती पर तीन चार बार चाकू से हमला कर दिया। अशोक की चीख पुकार सुनकर जब आस पड़ोस के लोग ऊपर पहुंचे तो आरोपी नवीन मौके फरार हो गया। घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मधुबन थाना के जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।