Moga News : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत

0
30
नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत
नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत

Moga News (आज समाज), मोगा : प्रदेश सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी प्रदेश में नशे पर रोक नहीं लगाई जा पा रही है। इसी का परिणाम है कि हर जगह नशा आसानी से मिल रहा है। लोग नशा कर रहे हैं और अपनी जान दांव पर भी लगा रहे हैं। प्रदेश में नशे की ओवरडोज से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गत दिवस भी मोगा में नशे की ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह चार बच्चों का पिता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोगा के गिल रोड साधा वाली बस्ती से शनिवार शाम एक व्यक्ति का शव मिला था। रविवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के पहचान कीमती लाल (35) वासी मोगा के तौर पर हुई है। कीमती लाल नशे का आदि था। कुछ दिनों से चिट्टे की टीका लगा रहा था।

परिवार ने आरोप लगाया की मोगा के खुलेआम नशा बिक रहा है। जो बंद होना चाहिए ताकि और किसी के बच्चे अनाथ न हो। पुलिस ने परिवार के बयान पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि उक्त व्यक्ति कहां से नशा खरीदता था और नशा तस्कर को जल्द से जल्द पकड़ने की पुलिस कोशिश कर रही है।