Jind News: जींद में 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति

0
145
जींद में 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति
जींद में 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति

Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा के जींद के सफीदों क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ का कृष्ण अपनी मांग मनवाने के लिए सोमवार को गांव में स्थित एक मोबाइल फोन के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। कृष्ण का कहना था कि उसके द्वारा जमीन बेचने के बाद 1.70 लाख रुपए नहीं देने व प्रशासन द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं करने से परेशान होकर वह टावर पर चढ़ा है। मोबाइल टावर की ऊंचाई करीब 120 फुट थी। व्यक्ति को टावर पर चढ़े देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। टावर पर चढ़े कृष्ण ने मीडिया से मोबाइल फोन पर बातचीत की। बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति को अपनी जमीन बेची थी। खरीददार ने उसे 8.10 लाख रूपए दे दिए थे और 1.70 लाख रुपए ओर देने की बात कही थी। उसे अभी तक 1.70 लाख रुपए नहीं दिए गए हैं। उसकी 17 मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाकर कब्जा ली है। कृष्ण का कहना था कि इस मामले को लेकर वह 6 महीने से सफीदों व जिला प्रशासन के आलाधिकारियों के पास चक्कर काटकर न्याय की गुहार लगा चुका है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद उसने सीएम विंडो में भी शिकायत लगाई थी। लेकिन वहां भी कुछ नहीं हुआ। करीब 15-20 दिन पहले वह सीएम नायब सैनी से मिला था। इसके बाद भी कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने परेशान होकर गांव के टावर पर चढ़ने का फैसला लेना पड़ा। कृष्ण का यह ड्रामा लगभग 2 घंटे तक चला। इस दौरान प्रशासन कृष्ण से लगातार फोन पर बात करता रहा। प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर एंबुलेंस व दमकल की गाड़ी भी मौके पर बुला ली थी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर उसके परिजनों को भी बुलाया। लेकिन कृष्ण ने उनकी एक ना सुनी और वह टावर से चढ़ा रहा। करीब 2 घंटे के बाद कृष्ण ने नीचे उतरना शुरू तो किया, लेकिन वह अचानक अनियंत्रित होकर करीब 5 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गया। टावर की दो-तीन पौड़ियों से गिरते के बाद वह रास्ते में अटक गया। कुछ समय तक बदहोश हो गया। इस दौरान उसे चोटें भी आई है। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों व परिजनों के काफी समझाने के बाद कृष्ण नीचे उतर गया। उसके नीचे उतरने के बाद तत्काल उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।