Chandigarh News : जल्द होगा मालवा नहर का निर्माण : मुख्यमंत्री

0
47
जल्द होगा मालवा नहर का निर्माण : मुख्यमंत्री
जल्द होगा मालवा नहर का निर्माण : मुख्यमंत्री

Chandigarh News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश में कृषि योग्य पानी की कमी को खत्म करने और इसका स्थाई समाधान निकालने की अपनी वचनद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के मालवा क्षेत्र के किसानों की जरूरतें पूरी करने के लिए जल्द ही मालवा नहर का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा, लंबी और ऐसे अन्य इलाकों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह आजादी के बाद बनने वाली पहली नहर होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले सत्ताधारियों ने कभी भी इन मुद्दों की परवाह नहीं की और इन मामलों को पूरी तरह अनदेखा किया।

विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैहरा और दूसरे नेताओं को पंजाबी की बेसिक लिखित परीक्षा पास करने की चुनौती दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह तो निश्चित है कि इन सत्ता के पीछे पागल हुए राजनीतिज्ञों को राज्य की राजधानी का नाम जरूर पता होगा परंतु वह इसको पंजाबी में नहीं लिख सकते। उन्होंने कहा कि सनावर और दून स्कूल से पढ़े इन नेताओं को बेसिक पंजाबी की जानकारी नहीं है और वह यह परीक्षा पास नहीं कर सकते।

हर जिले में बनेगा मुख्यमंत्री हेल्प डेस्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर जिले में मुख्यमंत्री हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं जिससे लोग इनके द्वारा सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि समर्पित अधिकारी इस डैस्क पर बैठ कर रुटीन प्रशासनिक कामों के लिए आम लोगों से अर्जियाँ प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे प्रशासनिक कामों सम्बन्धी अर्जियां संबंधित विभाग को भेजी जाएंगी जिससे काम को तुरंत पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उे सम्बन्धित कामों की अर्जियों को उनके दफ़्तर में भेजा जायेगा, जहां से आगे इनको तुरंत निपटारे के लिए प्रशासनिक विभागों के पास भेजा जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मुख्यमंत्री का डैशबोर्ड जिलों में समूची गतिविधि की निरंतर निगरानी करेगा और आम लोगों से उनकी अर्जियों और बकाया कामों बारे फीडबैक ली जायेगी।