Ambala News: हार के डर से मल्लिकार्जुन खड़गे ने रद्द किया अंबाला का दौरा

0
3
हार के डर से मल्लिकार्जुन खड़गे ने रद्द किया अंबाला का दौरा
Ambala News: हार के डर से मल्लिकार्जुन खड़गे ने रद्द किया अंबाला का दौरा

पूर्व गृह व स्वास्थ्य मंत्री विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Ambala News (आज समाज) अंबाला: दिल्ली में तबीयत बिगड़ने के कारण अंबाला शहर और घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे का आना कैंसिल हो गया। जिस कारण रैली को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा रद्द होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह व स्वास्थ्य मंत्री और अंबाला कैंट से चुनाव लड़ रहे अनिल विज ने तंज कसा।

विज ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में हार रही है। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। हरियाणा की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। इसी हार के डर से आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबाला और घरौंडा की रैली में आना कैंसिल कर दिया। तबीयत बिगड़ने का तो बस बहाना है। कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है।

ये भी पढ़ें : Himachal Weather : बारिश थमने के बाद भी पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी

ये भी पढ़ें : Himachal News : पांगी घाटी के लोगों ने मांगा अलग विधानसभा क्षेत्र