Mallikarjun Kharge Appeal: मीडिया सपोर्ट करे नहीं तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी

0
489
Mallikarjun Kharge Appeal
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

Aaj Samaj (आज समाज), Mallikarjun Kharge Appeal, नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से पार्टी के समर्थन की अपील की है। आगामी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि वे कांग्रेस की सपोर्ट करे नहीं तो पार्टी खत्म जाएगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से

खड़गे ने मीडिया को पार्टी की आक्सीजन बताया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से शुरू हो रही इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी और यह 15 राज्यों से गुजरेगी। 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से दोपहर 12:30 बजे यात्रा का श्रीगणेश किया जाएगा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ही इस पदयात्रा को लीड करेंगे। मणिपुर के बाद यात्रा नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए यह मेघालय में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा बंगाल फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जाएगी।

विपक्षी गठबंधन के सभी दलों को भी किया आमंत्रित

कांग्रेस प्रमुख ने प्रेस कांफ्रेंस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और नारा भी रिलीज किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को भी कांग्रेस की तरफ से यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा है कि दल जहां भी हो सकेगा वे यात्रा से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

  • TAGS
  • No tags found for this post.