Malaika Arora का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, क्रिकेटर संग जुड़ रहे नाम पर दिया इशारा?

0
195
Malaika Arora का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, क्रिकेटर संग जुड़ रहे नाम पर दिया इशारा?
आज समाज, नीति दिल्ली: Malaika Arora: बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा मलाइका और पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। अब, संगाकारा के साथ उनके नाम जुड़ने के बाद फैंस फिर से यह कयास लगाने लगे हैं कि क्या मलाइका की जिंदगी में कोई नया शख्स आया है ? वहीं इन अफवाहों के बीच अब मलाइका का एक क्रिप्टिक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को और भी ज्यादा सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिर इस पोस्ट में ऐसा क्या है? आइए जानते हैं।

ऐसे चलो जैसे आपको जिंदगी की बेस्ट न्यूज मिली

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायक नोट शेयर किया, जो कहीं न कहीं उनके मौजूदा रिलेशनशिप रूमर्स से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। उन्होंने लिखा – “ऐसे चलो जैसे आपको जिंदगी की बेस्ट न्यूज मिली हो। बात करो जैसे पूरी दुनिया आपको सुन रही है।
Malaika Arora का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, क्रिकेटर संग जुड़ रहे नाम पर दिया इशारा?
ऐसे आगे बढ़ो जैसे जिंदगी आपके फेवर में ही है। आपका आत्मविश्वास हकीकत को बदलने की ताकत रखता है। कुछ लोग आपको एरोगेंट कहेंगे, वहीं कुछ लोग आपको अनुभवहीन कहेंगे। लेकिन वो लोग, जिन्हें लगता है कि आपके साथ बेस्ट चीजें हो रही हैं, वो एकदम सही हैं।”

लव लाइफ को लेकर रहती चर्चा में 

मलाइका के इस पोस्ट के बाद फैंस इसे उनकी लव लाइफ और डेटिंग रूमर्स से जोड़कर देखने लगे। क्या ये पोस्ट सिर्फ एक मोटिवेशनल मैसेज था, या इसके पीछे कोई खास इशारा छुपा है? मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा का विषय रही है।

अरबाज खान से 2017 में तलाक

मलाइका ने अभिनेता-निर्माता अरबाज खान से 1998 में शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप: अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट किया। दोनों ने कई सालों तक अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।