Makhana benefit: गर्भवस्था में महिलाओं को मखाना खाने से होने वाले लाभ

0
145
Makhana benefit

Makhana benefit: गर्भावस्था लगभग हर महिलाओं के जीवन का एक खूबसूरत और और महत्वपूर्ण फेस होता है। इस दौरान न सिर्फ उनके शरीर में बदलाव होता है, बल्कि यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें वे खुद के बारे में सोचती हैं। इस अवस्था में उनकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। वे अपने नींद से लेकर खाने पीने की चीजों पर अधिक ध्यान देती हैं। इस दौरान कई ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिससे न सिर्फ भ्रूण का विकास अच्छे से हो बल्कि गर्भवती भी स्वस्थ हो सके। इन खाने पीने की चीजों में मखाना भी एड है। जी हां, मखाना गर्भवती महिलाओं के लिए काफी अच्छे विकल्पों में से एक माना जाता है। इस लेख में हम आपको गर्भवस्था में महिलाओं को मखाना खाने से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।

अनिद्रा का करे इलाज

गर्भावस्था के दौरान मखाना खाने से अनिद्रा का इलाज हो सकता है। यह मुख्य रूप से शरीर में होने वाले हार्मोन बदलाव में सुधार करता है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के कामकाज को भी नियंत्रित करते हैं, जिससे आपको अच्छी और गहरी नींद आती है।

दस्त का करे इलाज

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पाचन से जुड़ी कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें मल त्याग से जुड़ी परेशानी शामिल है। गर्भावस्था के दौरान दस्त होने पर मखाना का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। मखाने में मौजूद एल्कलॉइड दस्त को कम करते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत कर सकता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

मखाना में सोडियम की मात्रा कम होती है, जबकि पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर रूप से होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही यह हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

डायबिटीज होगा कंट्रोल

प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। मखाना (फॉक्स नट) में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। वहीं, वसा की मात्रा काफी कम होती है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करके डायबिटीज की परेशानियों को कम करने में लाभकारी हो सकता है।

यूरिन इन्फेक्शन का करे इलाज

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कई परेशानियों में यूरिन इन्फेक्शन की भी समस्या शामिल है। इन परेशानियों को कम करने में मखाना काफी प्रभावी हो सकता है। यह शरीर में संक्रमण को कम करता है। इससे इन्फेक्शन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

कैसे खाएं मखाना

प्रेग्नेंसी में आप माखाना कई तरह से खा सकते हैं, जैसे-

रोस्टेड मखाना (Roasted Makhana) – इसके लिए 1 कड़ाही में हल्का सा घी डालकर इसमें मखाना डालकर अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। अब इसमें काला नमक डालकर खाएं।

दूध और मखाना (Makhana With Milk) – गर्भावस्था में दूध और मखाना का सेवन भी काफी हेल्दी हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास दूध में 10 से 15 मखाना डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें और फिर इसका सेवन कर लें