Saawan Special: सावन में लड्डू गोपाल के लिए बनाएं ये अनोखा झूला, आसानी से बनकर हो जाता है तैयार

0
182
Saawan Special: सावन में लड्डू गोपाल के लिए बनाएं ये अनोखा झूला, आसानी से बनकर हो जाता है तैयार
Saawan Special: सावन में लड्डू गोपाल के लिए बनाएं ये अनोखा झूला, आसानी से बनकर हो जाता है तैयार

Saawan Special: सावन का महीना आने वाला है। इस पवित्र महीने में झूला झूलने का बड़ा महत्व होता है। अपने आंगन में झूला डालकर घर के छोटे बच्चे और महिलाएं खूब आनंद उठाती हैं। अब जब आप खुद सावन में झूला झूल ही रही हैं तो क्यों ना लड्डू गोपाल को भी झूला झूलाया जाए। सावन में लड्डू गोपाल को झूला झूलाना वैसे भी काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। सावन में बांके बिहारी को प्रसन्न करने के लिए क्यों ना आप भी अपने हाथों से उनके लिए झूला बनाएं। इसे बनाना भी बेहद आसान है और आपको बाजार जा कर भी ज्यादा सामान लाने की जरूरत नहीं। तो चलिए जानते हैं बनाने का आसान तरीका।

टोकरी की लें मदद

लड्डू गोपाल के लिए झूला बनाने में आप टोकरी की मदद ले सकती हैं। लड्डू गोपाल के साइज के हिसाब से आप घर पर रखी किसी टोकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब बारी आती है उस टोकरी को सुंदर लुक देने की। इसके लिए आप सजावट के सामान जैसे मोती, सितारे, लेस, लटकन, पॉम-पॉम, रंग-बिरंगे ऊन के धागे और कपड़े का यूज कर सकती हैं। अब अपने हिसाब से टोकरी को एक सुंदर लुक दे दें। एक एल्युमिनियम के तार या किसी मोटे धागे को टोकरी में फंसा कर उसे झूले का आकार दे दें। तो लीजिए बनकर तैयार है आपका आसान सा झूला। अब अपने लड्डू गोपाल को इसमें स्थापित कीजिए और सावन में जमकर झूला झुलाइये। अच्छ होगा कि घर के आंगन में लगे पेड़ में लड्डू गोपाल को झूला झूलाया जाए।

पाइप से झूला बनाने का यह तरीका भी है बेहद आसान

लड्डू गोपाल के लिए झूला बनाने का एक और आसान तरीका है। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। सबसे पहले दो पाइप ले लें। इन दोनों को अच्छे से गोटा लपेट कर सजा लें। ये पाइप ही आपके झूले का स्टैंड बनेंगे। अब दो गमले लेकर एक-एक पाइप को उसमें गाड़ लें इस तरह आपके झूले का एक बेस तैयार हो जाएगा। दोनों की पाइपों के सिरों पर एक तीसरा पाइप चिपका या बांध लें। अब एक मिट्टी का कोई बर्तन ले लें। इसी बर्तन पर आपके लड्डू गोपाल विराजमान होंगे। इसे अपने हिसाब से डेकोरेट करें। अब ड्रिल की मदद से छेद बनाकर पाइप पर बर्तन को लटका दें। अब अपने हिसाब से पूरे झूले को डेकोरेट कर सकती हैं।